फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
crime
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने छह महीने पहले किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर एक महिला और उसके दो भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी महेवागंज क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि थाना हैदराबाद के एक गांव निवासी यूनुस और हुसैन पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के घर काफी समय से रहते हैं। 16 जुलाई 20 की रात करीब दो बजे दोनों आरोपी उसकी छत पर आ गए और छत पर सो रही 14 वर्षीय पुत्री को उठाकर अपनी छत पर ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। पुत्री को धमकी दी कि यदि किसी को घटना बताई तो वीडियो को वायरल कर देंगे। किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटी पुत्री शोर मचाते हुए घर पहुंची। शोर सुनकर जब परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की रात में ही वह पुत्री को लेकर कोतवाली सदर आईं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और आज-कल करते हुए टालती रही। 27 अगस्त को डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यूनुस, हुसैन और आरोपियों की बहन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा चालान
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रात को घर पर अकेली थी, तभी पंकज नामक युवक घर पर आया और पति के बारे में पूछा। पीड़िता ने बताया कि पति किसी काम से बाहर गए हैं। इतने मे आरोपी ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर कमरे में खींच ले गया। आरोप है कि जब पीड़िता ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा तान दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे और उसके पति को जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed