फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

खातों से लाखों रुपये गायब होने के मेसेज मिलने से मचा हड़कंप

Wed, 30 Dec 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर के सिकंद्राबाद के गांव जमहौरा में परेशान खाताधारक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव की सिकन्द्राबाद चौकी क्षेत्र के जमौहरा गांव के कुछ लोगों के मोबाइल पर जब उनके खातों से लाखों रुपये निकलने के मेसेज आए तो अफरातफरी मच गई। बताया गया कि अक्टूबर माह मे कुछ लोगों ने कैंप लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों का जीरो बैलेंस पर खाता खोला था। आरोप है कि ग्रामीणों से ब्लैंक चेक पर दस्तखत कराए गए थे। बीते दिनों जब इनमें कुछ लोगो के मोबाइल पर लाखों रुपये निकलने के मेसेज आए तो अफरातफरी मच गई। जिन लोगों के खाते से पैसे निकाले गए हैं, उनमें विनय कुमार का 1.83 लाख, नीरज कुमार का 1.60 लाख, श्रीपाल का 1.39 लाख, नरेश चंद्र का 45000, मुकेश कुमार का 1.37 लाख, पंकज कुमार का 1.64 लाख रुपये खातों से निकलने की बात सामने आई है। गांव के अरविंद, विनय और मुकेश कुमार ने बताया कि जब पैसा निकलने का मेसेज आया तब वह बैंक में गए, जहां उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने धान तो नहीं बेचा है।
विज्ञापन

मेरे पास इस संबंध मे कोई जानकारी नही है और न ही कोई शिकायत करने आया है -डीके सिंह, एसडीएम मितौली
सामूहिक तहरीर मिली है जिसमे खाते से रुपये निकलने की बात कही गई है, पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -गजेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
विज्ञापन

मेरे आवास पर कुछ लोगों ने आकर कैंप लगवाया था, जहां खाते खोले गए थे। मैंने किसी से चेक पर साइन करने को नही कहा है। मेरे पुत्र का भी खाता खुला था उसमें से भी 67000 रुपये निकाले गए हैं। -राजेंद्र प्रसाद ,प्रधान पति जमौहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी शाखा में जीरो बैलेंस के खाते खोले गए हैं। पैसा किस चीज का आया और किसने निकाला यह मेरे संज्ञान में नहीं है। -दीपेंद्र श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक, एचडीएफसी बैंक, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed