फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

साहब! हमलावरों को बचा रही पुलिस, विवेचना दूसरे थाने से हो

Tue, 29 Dec 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
crime
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली क्षेत्र के गांव मुरासा निवासी जगदीश प्रसाद ने मितौली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को एएसपी से मिलकर जगदीश प्रसाद ने कहा कि हमलावरों ने तमंचे की बट और लाठी-डंडों से उन्हें मारापीटा, जिससे सिर फट गया और दांत भी टूटकर गिर गए। हफ्ते भर से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहा। पुलिस ने रिपोर्ट तो लिखी, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित ने विवेचक से भरोसा उठने और दूसरे थाने से विवेचना कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मुरासा निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि 12 नवंबर को पड़ोसी प्रदीप कुमार उर्फ कल्लू ने अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ रंजिशन घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी थी। प्रदीप ने तमंचे से जान से मार देने की नीयत से गोली चलाई। गोली न दगने पर तमंचे की बट और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे उसके सिर और माथे पर पर गंभीर चोटें आईं थी। ऊपरी जबड़े के सामने के दो दांत टूटकर गिर गए, जबकि दो दांत आधे टूट गए थे। पुलिस ने जानलेवा हमले सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना को हुए डेढ़ माह का समय बीत गया है, लेकिन पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित ने एएसपी अरुण कुमार सिंह से मिलकर विवेचना किसी अन्य थाना से कराने और आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। एएसपी ने विवेचक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रकरण की विवेचना अभी चल रही है। पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। - अनिल कुमार सैनी, एसओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed