संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 775/1 के पास से गश्त के दौरान एसएसबी ने तीन लाख का माल पकड़ा है। जबकि मौका पाकर तस्कर भागने में सफल रहे। बरामद माल में चीनी, साड़ियां व अन्य सामान है। जिसका सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
भारत-नेपाल सीमा के शारदापुरी में तैनात एसएसबी टीम ने रविवार रात पिलर संख्या 775/1 के पास मुखबिर की सूचना पर नाका लगाया। यहां से तीन बाइक सवार आते दिखे। दो बाइक सवार तो एसएसबी जवानों को चकमा देकर फरार हो गए जबकि एक बाइक सवार माल और बाइक छोड़कर भाग गया। एसएसबी ने माल की तलाशी ली तो उसमें चीनी, साड़ी, इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड, कालीन समेत लगभग तीन लाख से अधिक का सामान निकला। एसएसबी ने इसका तीन लाख 71 हजार रुपये का सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। संवाद