फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

एसआई और सिपाही की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में हत्या का मुख्य आरोपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी (नेपाल।) कैलाली जिले के धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत जुगेड़ा अस्थायी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई और सिपाही की हत्या में शामिल फरार चल रहे मुख्य आरोपी को ढाई माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को कैलाली जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी में पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य आरोपी अमर राना उर्फ सुक बहादुर राना निवासी धनगढ़ी उप महानगर पालिका वार्ड नंबर दस को सीमा क्षेत्र से पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस डीएसपी व प्रवक्ता प्रतीक बिष्ट ने बताया कि 17-18 अक्तूबर की रात को जिले की धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत जुगेड़ा वार्ड नंबर 12 में स्थित अस्थायी पुलिस चौकी प्रभारी गोविंद विक और सिपाही राम बहादुर साउंद की हत्या कर उनका शव मोहाना नदी में डाल दिया गया था। एसआई और सिपाही की हत्या में शामिल सात लोगों को कैलाली पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ में सात लोगों ने पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल होने की बात कबूली थी। एसआई व सिपाही की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed