{"_id":"5fe8cdda8ebc3e4105382a19","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4316889143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर कंकाल मिलने और उसके गायब होने के मामले की जांच करेंगे सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर कंकाल मिलने और उसके गायब होने के मामले की जांच करेंगे सीओ
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगाही। जंगल में नर कंकाल मिलने और कुछ घंटे बाद उसके गायब होने के मामले की जांच सीओ प्रदीप सिंह करेंगे।
22 दिसंबर को थाना क्षेत्र के लटठौहा जंगल में कुछ लोगों ने एक नर कंकाल देखा था, जिससे कुछ ही दूरी पर महिला के कपड़ों को देखा गया था। खोपड़ी में अधिक बाल होने के कारण यह कंकाल महिला का होने का अंदेशा व्यक्त किया गया। बताया जाता है कि करीब दो घंटे तक कंकाल वहां पड़ा रहा। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बिना पोस्टमार्टम कराए जंगल में ही दूसरी जगह गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद मामले की जांच निघासन सीओ प्रदीप वर्मा को मिली है। प्रदीप वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। वहीं, एसओ प्रदीप सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो कंकाल गायब हो गया था। वह भी कंकाल की तलाश कर रहे है। संवाद