फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गोली मारकर युवक ने जान दी

Mon, 28 Dec 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
गोला में परिवार वालों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। विकास चौराहा निकट मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना में स्वर्गीय सुल्तान के 20 वर्षीय पुत्र शाहरुख ने अपने घर में ही कमरे के अंदर 315 बोर तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शाहरुख छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मां शहनाज बानो, भाई सलमान, आमिर ने बताया कि शाहरुख सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। सुबह आठ बजे के करीब वह गुस्से में घर आया, पहले जमीन पर मोबाइल पटक कर तोड़ दिया फिर कमरे में जाकर तमंचे से सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कमरे में जाकर देखा तो शाहरुख खून से लथपथ पड़ा था, जिसकी मौत हो चुकी थी। शाहरुख अपने बड़े भाइयों के साथ हलवाई का काम करता था। परिवार वालों का कहना है कि उसे तमंचा कहां से मिला और उसने आत्महत्या क्यों की है इसकी कोई जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंचे सीओ रविंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के बाबत परिवार वालों से जानकारी की। आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचे को कब्जे में लेकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने सीने में गोली मारी है। युवक के पास तमंचा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, बिस्तर पर मिला शव
महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के दाउदपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक का शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। गले में मफलर कसा देख मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि उसने किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दाउदपुर गांव निवासी नन्हे गौतम (30) पुत्र बलराम गौतम शनिवार रात नौ बजे खाना खाकर बिस्तर पर सो गया। सुबह उसके न उठने पर बच्चे जगाने पहुंचे। आवाज देने पर भी नन्हू नही बोला तो उसे हिलाकर जगाने की कोशिश की। शरीर मे कोई हरकत न देख घर मे चीखपुकार मच गई। मृतक की पत्नी रामलली ने बताया कि पति शराब का आदी था। हर दिन शराब पीकर घर आता था। इसीलिए रात को उसे किसी ने नही जगाया। मृतक के गले में मफलर बंधा होने के कारण पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।

सुंदवल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार यादव का कहना है कि दाउदपुर गांव में युवक की मौत हुई है। प्रथमदृष्टया मौत संदिग्ध लग रही है। मृतक की पत्नी ने किसी पर कोई आरोप नही लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह साफ हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed