{"_id":"5fe779878ebc3e3c571493b2","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4315843118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पलिया थाने में एसडीएम व इंस्पेक्टर से वार्ता करते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। भाजपा नेता पर गाली-गलौज कर डंडा लेकर दौड़ाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर प्रदर्शन किया। वकील जुलूस की शक्ल में तहसील से थाने पहुंचे और वहां एसडीएम और इंस्पेक्टर से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज करने के मिले आश्वासन के बाद अधिवक्ता माने। उधर दूसरी तरफ से भी अधिवक्ताओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
तहसील के अधिवक्ताओं ने भाजपा नगराध्यक्ष पर दो अधिवक्ताओं के साथ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और डंडा लेकर दौड़ाने का आरोप लगाते हुए तहसील गेट पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया था। अधिवक्ता रामलखन सिंह व बनारसी लाल ने एसपी को पत्र भी दिया था, जिसमें भाजपा नेता पर अपने साथियों के साथ आकर जातिसूचक गालियां देने और डंडा लेकर दौड़ाने का आरोप लगाया था। मामले में शनिवार को काफी संख्या में अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थाने में मौजूद एसडीएम डॉ अमरेश कुमार व इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं की बात को सुना और देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी अधिवक्ता वापस आ गए। उधर भाजपा नेता और एक अन्य व्यक्ति की तरफ से भी तीन अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। हालांकि इस मामले में भाजपा नगराध्यक्ष ने सभी आरोपों को खारिज किया है। संवाद