फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मुंह दिखाई की रस्म से पहले जेवर लेकर गई दुल्हन

Tue, 08 Dec 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मुंह दिखाई की रस्म से कुछ देर पहले ही नई नवेली दुल्हन जेवर लेकर घर के पास आई एक कार में बैठकर रफूचक्कर हो गई, जिसे देख लोग अवाक रह गए। लड़की और लड़के पक्ष के लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन कुछ देर बाद कार आंखों से ओझल हो गई। दूल्हे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र से तय हुई थी। रविवार को मोहम्मदी नगर के एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक समारोह हुआ। इसी गेस्ट हाउस में वर पक्ष के लोग रुके थे। सोमवार को विदाई के बाद दूल्हा नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर गेस्ट हाउस स्थित अपने कमरे में लाया। शाम को मुंह दिखाई की रस्म होनी थी। इसको लेकर तैयारियां चल रहीं थीं। मेहमानों की भी काफी भीड़भाड़ थी। शाम करीब पांच बजे एक कार गेस्ट हाउस के बाहर रुकी। इसी बीच मौका पाकर आई दुल्हन कार में सवार हो गई और चालक कार लेकर भाग निकला। यह देख वहां मौजूद दूल्हे पक्ष के लोग अवाक रह गए। उन्होंने कार का पीछा करते हुए दुल्हन के घर वालों को जानकारी दी। दूल्हे ने बताया कि करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया, इसके बाद कार आंखों से ओझल हो गई। दूल्हे ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed