{"_id":"5fc5456a8ebc3e9ba2053dab","slug":"crime-lakhimpur-news-bly428650956","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा के आवास में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन दरोगा के आवास में चोरी
विज्ञापन
वनकर्मी के कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। थाना क्षेत्र के सिसैया चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने वन रेंज धौरहरा की चौकी में रविवार की रात चोर दीवार कूदकर घुस आए और कमरे में रखी नकदी और हजारों रुपये का सामान लेकर भाग गए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर मौके पर पहुचे वन दरोगा ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीलीभीत-बस्ती हाईवे के सिसैया चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा की वन चौकी है। चोर दीवार फांदकर चौकी में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह घर में रखे 25,000 रुपये नकद, इन्वर्टर बैटरी सहित हजारों रुपये का सामान बटोर ले गए। वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह ने बताया कि वह नदी पार तेंदुए को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने चोरी की जानकारी दी। इस पर ऋषभ प्रताप वन चौकी पहुंचे। कमरे में बिखरा सामान पड़ा था। नकदी व अन्य सामान गायब था। उन्होंने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिले है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद