{"_id":"5fc53d388ebc3e9be3464521","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4286453199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के बिल को लेकर होटल कर्मियों और युवकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने के बिल को लेकर होटल कर्मियों और युवकों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। डीसी रोड पर स्थित एक होटल के कर्मचारियों और युवकों के बीच खाने के बिल को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीसी रोड स्थित होटल के मैनेजर अमन बेदी ने बताया कि रविवार को तीन युवकों ने रात्रि भोजन किया पर भुगतान नहीं किया। भुगतान मांगने पर होटल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। होटल की महिला कर्मचारी बीचबचाव करने पहुंची तो उनसे से भी दुर्व्यवहार किया। होटल स्वामी ने जब बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में एक कर्मचारी भी चोटिल हुआ। पुलिस के आने पर युवक धमकी देकर भाग निकले। इधर दूसरे पक्ष के मोहल्ला बरखेड़वा निवासी सिद्धार्थ वर्मा उर्फ सिंधू ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह मथुरा कॉलोनी निवासी अपने दोस्त गुरुविंदर सिंह उर्फ गगन की पुत्री के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने होटल में गया था। खाने के बिल को लेकर होटल मैनेजर से कहासुनी होने लगी। इसी बीच सात लोगों के साथ पहुंचे होटल स्वामी ने धारदार हथियार और लोहे की रॉडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी दो सोने की चेन, मोबाइल और सात हजार रुपये भी छीन लिए। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद