फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लखीमपुर निवासी न्यायिक कर्मी की अंबेडकरनगर में हत्या का मामला: बेटा बोला-साजिशन पिता को मौत के घाट उतारा

Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक आशीष शुक्ला का शोकाकुल परिवार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय में तैनात कोर्ट अमीन आशीष शुक्ला की हत्या से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र आयुष शुक्ला का कहना है कि उसके पिता की साजिशन हत्या की गई है। अंबेडकरनगर में एक महिला ने खुद को पिता की पत्नी बताया है और अपने भाई व एक अन्य के साथ मिलकर हत्या की बात पुलिस के सामने कबूली है, जबकि पिता अकेले ही अंबेडकरनगर में रहते थे। मां के साथ वह और उसकी बहन लखीमपुर स्थित अपने मकान पर रहते थेे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कन्नौजिया कॉलोनी निवासी आयुष शुुक्ला ने बताया कि पिता आशीष शुक्ला अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय में कोर्ट अमीन के पद पर कार्यरत थे। वह अकले ही मुरादाबाद मोहल्ले में किराये के मकान में रहते थे। आयुष अपनी मां राखी शुक्ला और बहन अर्चिता शुक्ला के साथ लखीमपुर कन्नौजिया कॉलोनी स्थित अपने घर पर रहता था। महीने में एक दो बार पिता आशीष आता-जाते थे। अंबेडकरनगर में पिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार को उनका शव बरामद हुआ। वह जब मां राखी शुक्ला और परिवार के अन्य लोगों के साथ अंबेडकरनगर पहुंचा तो पुलिस ने अज्ञात महिला से उनका सामना कराया। महिला ने पत्नी होने का दावा किया और हत्या करने की बात स्वीकार की। हत्या की वजह पूछी तो इस बीच पुलिस महिला को थाने के अंदर लेकर चली गई। आयुष और उसके परिवार वालों का कहना है आशीष की हत्या साजिशन की गई है। परिवार वालों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed