{"_id":"5fc3f33f8ebc3e9beb595137","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4285423130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल पुलिस ने दो शिकारियों को पकड़ा, चार बंदूकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल पुलिस ने दो शिकारियों को पकड़ा, चार बंदूकें बरामद
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में पकड़े गए शिकारी व बरामद बंदूकें। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिले में शुक्लाफांटा पार्क में शिकार में शामिल दो शिकारियों को नेपाली सेना और पार्क कर्मियों की संयुक्त टोली ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके पास से चार बंदूकें बरामद की हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कंचनपुर जिले में स्थित शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज पार्क की सुरक्षा में तैनात नेपाली सेना के जवानों और पार्ककर्मियों ने संयुक्त रूप से वेदकोट नगर पालिका के तहत दैजी गांव में छापा मारा। दबिश में पुलिस ने तिल बहादुर बुच और राम बहादुर बराल को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर सामुदायिक वन में छिपाकर रखी गईं चार बंदूकें भी बरामद की गई हैं। मझगांव गणपति सेना के प्रमुख सुनील मल्ल ने बताया कि दोनों शिकारी पार्क में लगे कैमरों में कैद हो गए थे। तस्वीर के आधार पर उनकी शिनाख्त होने के बाद सर्च आपरेशन चलाकर उन्हें पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।