फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Nov 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
ईसानगर। थाना क्षेत्र के गांव ढोढेपुरवा में शनिवार रात प्रेम गोपाल नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, गोली पेट के निचले हिस्से में लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया । आरोप है कि पड़ोसी ने पुरानी रंजिश में गोली मारी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव ढोढेपुरवा मजरा रामलोक निवासी रामगोपाल भार्गव ने ईसानगर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की देर रात उसका पुत्र प्रेमकुमार पानी पीने के लिए घर मे हैंडपंप पर गया था। इस बीच पड़ोसी श्याम किशोर पुत्र रामेश्वर ने उसे गोली मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पड़ोसी श्याम किशोर और उसके परिवार से पिछले काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी। इधर गोली लगने से घायल हुए प्रेम कुमार को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि नामजद आरोपी श्याम किशोर पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

ईसानगर के प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव का कहना है कि घायल व्यक्ति के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed