फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका पर दर्ज करवाई रिपोर्ट

Mon, 30 Nov 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगरा मछैछा की सहायक अध्यापिका ने अपनी इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उपेश कुमारी पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका अनुपम भारती ने बताया कि प्रधानाध्यापिका से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद मामला उग्र होने पर उनके बीच मारपीट हुई , जिससे बचने के लिए वह पड़ोसी के घर में घुस गईं। आरोप है कि वहां भी उपेश कुमारी ने उन्हें पीटा। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद बीईओ शमशेर सिंह राना और बीएसए बुद्धिप्रिय सिंह ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई थी।
विज्ञापन

अब सहायक अध्यापिका अनुपम भारती ने पसगवां कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने अनुपम भारती की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीओ मोहम्मदी अभय प्रताप मल्ल को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed