फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

किशोरी ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एएसपी से मिली पीड़िता

Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी किशोरी का नजदीकी रिश्तेदार बताया जाता है। एएसपी ने नीमगांव पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक 20 नवंबर को थाना फरधान क्षेत्र के दो युवक उसे सिकंद्राबाद में मिले थे। आरोप है कि उन्होंने नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद घर छोड़ने के बहाने उसे अपने चाचा के घर ले गए और वहीं पर दुष्कर्म किया। बाद में उसे छोड़ दिया। नीमगांव थाने में कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को पीड़िता एएसपी अरुण कुमार सिंह के सामने पेश हुई और कार्रवाई की मांग की है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक पीड़िता के रिश्तेदार भी हैं। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
ईसानगर में महिला के साथ दुराचार का आरोप
ईसानगर। थाना क्षेत्र के नदी पार के एक गांव में एक महिला ने पड़ोसी पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 नवंबर की रात घर में अकेली महिला के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया। पीड़िता ने ईसानगर पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पड़ोसी पहले उसे अकेली देखकर अश्लील हरकत की, विरोध करने पर मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। इसी बीच किसी तरह आरोपी के चंगुल से आजाद हुई महिला ने जब शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिसे देखकर आरोपी ने डंडे से मारकर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

इंस्पेक्टर ईसानगर हरिओम श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जाएगी। आरोप साबित होने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed