फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कुटीर उद्योग के रूप में चल रहा अवैध शराब का धंधा, 44 दबोचे

Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime
अवैध शराब का धंधा करने वाले पुलिस गिरफ्त में। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। एसपी के आदेश पर सोमवार की रात जिले भर में अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें जो तस्वीर उभरकर सामने आई, उससे साफ है कि जिले में अवैध शराब का धंधा कुटीर उद्योग के रूप में चल रहा है। पुलिस ने 32 स्थानों पर शराब बनाने के उपकरण, 765 लीटर शराब बरामद कर 44 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी विजय ढुल ने बताया कि एएसपी के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 44 लोगों को अवैध शराब बनाने और बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 32 अवैध शराब भट्ठी और 765 लीटर शराब बरामद की गयी। साथ ही मौके से भारी मात्रा में लहन भी नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में विशेष अभियान के तहत कुल 155 मामले दर्ज किए गए। 159 लोगों को गिरफ्तार कर 94 शराब भट्ठियां और 2870 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी। यह हाल तब है जब आबकारी विभाग और पुलिस प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बाद भी जिले में अवैध शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पुलिस और आबकारी विभाग पूरी साल कार्रवाई करने के बाद भी इस पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रहा है। जिले में भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण और अवैध शराब बरामद होने से यह बात साफ हो गई है कि जिले में अवैध शराब का धंधा कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed