फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मारपीट के मामले में जख्मी युवक ने दम तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Nov 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के जनकपुर नंबर 18 गांव में शनिवार की रात मारपीट में गंभीर हालत में घायल हुए 20 वर्षीय युवक अनुज कुमार यादव की मंगलवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मारपीट का मामला गैर इरादतन हत्या में बदलकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि जनकपुर नंबर 18 गांव के रहने वाले अनुज कुमार को गांव के रंजीत कुमार, सुबोध, अरुण कुमार, अमित कुमार ने घर बुलाकर जमकर पीटा। पुलिस ने अनुज कुमार की तहरीर पर चारों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी गोला भेजा था। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे पेट के ऑपरेशन के लिए बरेली रेफर कर दिया। परिवार वालों के मुताबिक़ अनुज को वह घर लाकर बरेली ले जाने की तैयारी में थे, इससे पूर्व ही उसने मंगलवार सवेरे दम तोड़ दिया। अनुज की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई और समूचे गांव में सन्नाटा छा गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मारपीट का मामला गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं, जो उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी जल्द हो जाने का परिवार वालों को भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed