{"_id":"5fbd57918ebc3e9bf733d18e","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4279612180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने कार स्वामी की पिटाई कर की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों ने कार स्वामी की पिटाई कर की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला फत्तेपुर में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हमलावरों ने कार स्वामी की पिटाई कर दी। कार के शीशे आदि तोड़ डाले। कार स्वामी के मामा ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी गोपाल कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम भांजा अंकित कुमार मेरे घर पर आ रहा था। घर के पास कार खड़ी करने को लेकर दो युवकों से भांजे अंकित की कहासुनी हो गई। इस पर दोनों युवकों ने अंकित की पिटाई कर दी। शीशा आदि तोड़कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने दोनों आरोपियों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद