{"_id":"5fb41ff58ebc3eb8670bf7a7","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4271536151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लगाया यूपी 112 पुलिस पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लगाया यूपी 112 पुलिस पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से नाराज ग्रामीण पहुंचे एसपी दफ्तर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। यूपी 112 पुलिस की पिटाई से नाराज कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के गांव जमुनहा निवासी कई ग्रामीण मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसपी के तहसील दिवस में होने के कारण बाद में ग्रामीण शिकायती पत्र कार्यालय पर देकर लौट गए।
मंगलवार को ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचे कोतवाली गोला के गांव जमुनहां निवासी रामू ने बताया कि 14 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे खेत की जुताई कर रहा था। इस बीच पड़ोसी खेत स्वामी पहुंचा और उसने चकबंदी में आधा खेत उसका होने का आरोप लगाया।। इस पर उसने लेखपाल को बुलाकर पैमाइश कराने की बात कही। इतने में गुस्साए विपक्षी ने यूपी 112 पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि 112 पुलिस के सिपाहियों की विपक्षी से सांठगांठ थी। सिपाहियों ने आते ही उसकी पिटाई कर दी। शोर होने पर पुत्री रुचि देवी बचाने पहुंचीं तो सिपाहियों ने सिर पर डंडा मार दिया। इससे पुत्री बेसुध होकर गिर पड़ी। घबराए पुलिस वाले पुत्री को लेकर सीएचसी गोला पहुंचे। होश आने पर पुत्री को घर भेज दिया। आरोप है कि आरोपी पुलिस वाले कार्रवाई करने पर फर्जी मामले में जेल भेजवाने की धमकी देकर अब उसे डरा धमका रहे हैं। एसपी के तहसील दिवस में होने पर शिकायती पत्र कार्यालय में देकर ग्रामीण लौट गए। संवाद