फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

बच्चे के अपहरण के आरोप में एक गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
पसगवां। पसगवां कोतवाली के गांव बरबर के मोहल्ला मौलवीगंज के नौ साल के एक बच्चे के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जबकि एक भाग गया। अपहृत किशोर अहकाम के पिता अनीस की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाकर, गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार की शाम लगभग 6 बजे पसगवां कोतवाली के बरबर के मोहल्ला मौलवीगंज निवासी अहकाम (9) पुत्र अनीस को कस्बा बरबर के शहीम उर्फ कालिया मोहल्ला मौलवीगंज और शमीम उर्फ लल्ला निवासी प्रेमनगर बहला फुसला कर लिए जा रहे थे। तभी गांव के बाहर एक दुकान पर जैसे तैसे पहुंचे अहकाम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की पुकार पर लोगों ने एक अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। वहीं, खबर मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी शमीम उर्फ लल्ला को अपने साथ थाने ले आई। चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति के बताए जाते है। गिरफ्तार आरोपी ने बच्चे के अपहरण का कोई कारण नही बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शमीम उर्फ लल्ला को न्यायालय पेश किया जहां से से उसे जेल भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया पुलिस दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार लल्ला को पहले भी पुलिस एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed