{"_id":"5fb15f538ebc3e9bd0126a4c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4269239142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा में दिवाली की रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार चले। संघर्ष में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने महिला समेत दो लोगों को हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
गांव कफारा निवासी लेखराम ने शराब पीकर गालीगलौज कर रहे गांव के रमेश को धक्का देकर भगा दिया। इसी बात पर रमेश अपने साथी राजेंद्र समेत अन्य पांच छह लोगों को बुला लाया। सभी हमलावर होकर लेखराम को पीटने लगे। पड़ोसी सतनू और सुदामा देवी (16) पुत्री ओमप्रकाश जब लेखराम को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच लेखराम की ओर से भी कई लोग आ गए और दूसरे पक्ष के रमेश और राजेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियार लगने से राजेंद्र 35 गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा, जहां से डॉक्टर ने सुदामा देवी और राजेंद्र को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कफारा चौकी पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। कार्र्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि कफारा चौकी पुलिस को जो तहरीर मिली है उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद