{"_id":"5fb15e968ebc3eefb908b2d4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly42692382","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की बेवफाई से खफा युवक फंदे पर लटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की बेवफाई से खफा युवक फंदे पर लटका, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। दिवाली पर पत्नी को मायके वालों के विदा न करने से नाराज युवक ने दिवाली की रात कमरे के अंदर कुंडे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टहारा निवासी 36 वर्षीय युवक तीन दिन पहले मायके गई अपनी पत्नी को बिदा कराने पडोसी गांव स्थित ससुराल गया था। दिवाली पर पत्नी उसके साथ घर नहीं आई। इससे क्षुब्ध युवक ने अपने घर पहुंचकर दिवाली की रात ही घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पिता के मुताबिक युवक काफी परेशान था। उसने घर वालों को सिर्फ यही कहा कि पत्नी नहीं आई है। शव खराब न हो, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संवाद