{"_id":"5faec62a8ebc3e9bb4526e64","slug":"crime-lakhimpur-news-bly426771685","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर रही मशीन-दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन कर रही मशीन-दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। राजस्व निरीक्षक ने गांव बीर सिंहपुर में मिट्टी का अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मशीन को पकड़ लिया, जबकि खनन कर रहे लोग मौके से भाग निकले। राजस्व निरीक्षक ने पकड़ी गईं ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीन को थाना ईसानगर पुलिस को सौंपा है।
राजस्व निरीक्षक रामकुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग मशीन से मिट्टी की अवैध ढंग से खुदाई कर रहे हैं। मौके पर जाकर देखा तो खनन चल रहा था। खनन कर रहे लोग राजस्व निरीक्षक को देखकर टैक्ट्रर ट्रॉली और मशीन मौके पर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में लिया है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि अवैध खनन की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। खनन मशीन और ट्रैक्टर सीज किया जाएगा। संवाद