{"_id":"5f9b16568ebc3e9baa35bfbe","slug":"crime-lakhimpur-news-bly425148015","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, प्लाट में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या, प्लाट में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
कुम्हारन टोला में घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला में युवक की हत्या कर शव प्लाट में डाल दिया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मजदूरी पेशा रामजी अपने भाई के साथ एक किराये के मकान में रहता था, जो बुधवार की रात खाना खाने के बाद बिना बताए घर से निकला था। कोतवाली पुलिस भाई और पड़ोसियों से पूछताछ करने में जुटी है, लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
गुरुवार की सुबह मोहल्ला कुम्हारन टोला के एक निर्माणाधीन प्लाट में मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय रामजी मिश्रा का शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। शव जिस प्लाट में पड़ा था वह मृतक के ही मकान का आधा हिस्सा है, जिसे मृतक और उसके दोनों भाइयों ने मिलकर दो माह पहले बेचा था। पड़ोसियों ने शव मिलने की सूचना मृतक के भाई सूरज और पुलिस को दी। मृतक के शव के माथे पर चोट और गले में रस्सी के कसाव का निशान पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद मृतक के भाई, भाभी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। सीओ रविंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे मौके और जिस मकान में मृतक और उसका भाई भाभी किराये पर रहते थे, उसका निरीक्षण किया। हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। मृतक के माथे पर चोट और गले में रस्सी के कसाव के निशान मिले हैं। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक के भाई ने बताया कि रामजी खाना खाने के बाद बिना किसी को बताए घर से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
-रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ गोला