फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मां-बेटे के रिश्ते को किया कलंकित, शराबी पुत्र ने बूढ़ी मां से की दरिंदगी

Fri, 30 Oct 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। 40 वर्षीय शराबी बेटे ने मंगलवार की रात घर में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग मां से दरिंदगी की। जानकारी मिलने पर नोएडा से आए पोते की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला के पोते ने बताया कि वह नोएडा में काम करता है। बाबा की मौत होने के बाद उसकी 80 वर्षीय दादी घर पर अपने 40 वर्षीय छोटे बेटे के साथ रहती हैं। मंगलवार की रात दादी घर के अंदर चारपाई पर सो रहीं थी, जबकि आरोपी की 12 वर्षीय बेटी दादी के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी। आरोपी बेटा रात एक बजे नशे की हालत में घर आया और उसने दादी से दरिंदगी की। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर आरोपी की बेटी जाग गई और वहां से भाग गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उसे दी। सूचना पाकर यहां पहुंचकर उसने पुलिस को आरोपी बेटे (चाचा) के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोते की तहरीर पर पीड़िता के आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

हिला के पोते की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-विजय ढुल, एसपी
-
रिश्तों की मर्यादा को किया तार-तार, समाज शर्मसार
लखीमपुर खीरी। थाना मोहम्मदी में बुजुर्ग मां से बेटे ने दरिंदगी कर मर्यादा की सारी हदें तोड़ दीं। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे पुत्र का समाज में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र की एक गांव निवासी 80 साल की बुजुर्ग महिला के दो पुत्र थे। पति और बडे़ पुत्र की मौत हो चुकी है। आरोपी छोटे बेटे की पत्नी की भी करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। उसके एक 12 साल की बेटी और दो बेटे हैं। दोनों बेटे दिल्ली में काम करते हैं। बुजुर्ग महिला छोटे पुत्र और उसकी 12 साल की बेटी के साथ घर पर रहती है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस छोटे बेटे को पालपोसकर बुजुर्ग मां ने पैरों पर खड़ा किया वही उसके साथ ऐसी हरकत करेगा। जिसने भी इस घटना को सुना अवाक रह गया। घटना से ग्रामीणों में आरोपी के प्रति काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे बेटे का समाज में रहने का कोई हक नहीं है।

बोले मनोरोग चिकित्सक
जिले में इस तरह की पहली घटना सुनने को मिली है। इस घटना ने समाज को शर्मसार किया और मां बेटे के रिश्ते को कलंकित किया है। बगैर जांच के कुछ कहना संभव नहीं, लेकिन जिस तरह की घटना बताई गई है उससे लगता है कि आरोपी विकृत मानसिकता का है और उसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। ऐसे लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। - डॉ. अखिलेश शुक्ला, मनोचिकित्सक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed