फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पुलिस न लापता किशोर को तलाश रही और न लिख रही गुमशुदगी

Fri, 30 Oct 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
गुमशुदा जगमोहन - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली क्षेत्र के गांव किरमानी से करीब ढाई साल से लापता 17 वर्षीय जगमोहन के मामले में पुलिस न तो गुमशुदगी दर्ज कर रही है और न ही उसे बरामद करने के कोई प्रयास किए हैं। घर वालों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। आरोप है कि शिकायत होने के पांच दिन बाद दो सिपाही घर आए और धमकाकर सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर ले गए थे। परिवार वाले अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

गांव किरमानी निवासी नन्हालाल ने बताया कि पुत्र जगमोहन 10 दिसंबर की सुबह गांव से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। तब से वह कई बार थाना पर पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराने गया, लेकिन पुलिस ने न तो गुमशुदगी दर्ज की और न ही बेटे को बरामद करने के कोई प्रयास किए। उसे पता चला है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुत्र को दिल्ली में ले जाकर बेच दिया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने ग्रामीणों के सामने जगमोहन को साथ ले जाने की बात स्वीकार भी की है, जिसकी रिकार्डिंग भी मौजूद है। इस पर उसने फिर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस उसे टरका रही है। पखवाड़े भर पहले उसने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। इसके पांच दिन बाद दो सिपाही घर आए और धमकाकर सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर ले गए थे। परिवार वालों ने एसपी से गुमशुदगी दर्ज कर पुत्र को बरामद कराने की मांग की है। एसपी ने एसओ मितौली को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed