{"_id":"5f834ebf8ebc3e9bb45260c0","slug":"crime-lakhimpur-news-bly423027152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा करने के बाद युवती की हत्या का मामला: कहीं और हत्या कर पानी से भरे खेत में फेंका गया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा करने के बाद युवती की हत्या का मामला: कहीं और हत्या कर पानी से भरे खेत में फेंका गया था शव
विज्ञापन
crime

गन्ने के खेत में शव के घसीटने के बने थे निशान
घर वालों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। कोतवाली पसगवां के गांव से अगवा की गई युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिवार वालों को आशंका है कि युवती दरिंदगी की शिकार हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना स्थल पर किसी चीज के घसीटने सहित कई ऐसे परिस्थितिजन्य साक्ष्य मौजूद थे जो इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि युवती की हत्या कहीं और की गई। शव को पानी भरे गन्ने के खेत में लाकर डाला गया है। इस घटना में एक से अधिक लागों के भी शामिल होने की आशंका परिवार वालों और ग्रामीणों ने जताई है।
परिवार वालों और ग्रामीणों का कहना है कि युवती मानसिक मंदित थी। शनिवार को पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर शुरुआत में तेजी दिखाने की औपचारिकता दिखाई। क्योंकि जिस खेत में शनिवार को पुलिस ने कांबिंग की। इसी खेत में रविवार को शव बरामद हुआ। पुलिस ने यदि रस्म अदायगी न करती और ठीक ढंग से गन्ने के खेत को खंगालती तो शायद उसी दिन ही युवती जिंदा या मुर्दा बरामद हो जाता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस स्थान पर युवती का शव पड़ा था उससे करीब 10 मीटर की दूरी पर उसका दुपट्टा मिला। खेत में किसी चीज को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि युवती की हत्या कहीं अन्य स्थान पर की गई है। हत्यारों ने शव को पानी भरे गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना के बाद से गांव और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। महिलाएं और बच्चियां डरी और सहमी है। मृतक युवती के परिवार में कोहराम मचा है। गांव के लोग बिटिया के परिवार वालों को दिलासा दिला रहे हैं। मृतका के पिता ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसकी बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने तलाश के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी की। पुलिस रस्म अदायगी न करती तो शायद बिटिया की यह स्थिति न होती।