फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

रंजिशन व्यापारी पर चलाई गोली, हड़कंप

Fri, 21 Aug 2020 07:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहा के निकट बुधवार की देर शाम स्पेयर पार्ट्स की दुकान में हमलावर घुस गए और दुकान पर बैठे व्यापारी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली व्यापारी के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने साले-बहनोई को नामजद करते हुए चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी जितेंद्र पाल सिंह राना ने बताया कि उनकी मोहल्ला गोटैया बाग निवासी इमरान से प्लॉट को लेकर रंजिश चल रही है। बुधवार की वह एलआरपी चौराहा के निकट गोला रोड स्थित अपनी स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर बैठे थे। खालिद और रमन राना से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच आरोपी इमरान अपने बहनोई और दो अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर आ धमका और गाली गलौज करते हुए गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली पास से निकल गई, जिससे बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी और प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित व्यापारी और आसपास के लोगों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर इमरान और उसके बहनोई को नामजद करते हुए चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed