{"_id":"5f397adc8ebc3e3d125c0474","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4164304164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 34 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 34 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। साइबर जालसाज ने एटीएम कार्ड और ओटीपी पूछकर एक खाते से छह बार में 34 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
मेला मैदान रोड निवासी अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि पत्नी लता अग्रवाल के नाम बिजली का कनेक्शन है। 14 अगस्त को बिजली का बिल भुगतान करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर विभाग की तरफ से आए लिंक पर जमा करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया। लिंक में एक मोबाइल नंबर दिया था, जिस पर उन्होंने संपर्क किया। तब कॉल रिसीव करने वाले ने एटीएम कार्ड नंबर और छह बार ओटीपी पूछी। कुछ देर बाद दो बार में पांच-पांच और चार बार में छह-छह हजार रुपये खाते से निकाल लिए। मेसेज आने पर जानकारी हुई। उन्होंने एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।