फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

शाम को लुटी बाइक सुबह जंगल में लावारिस मिली

Sun, 26 Jul 2020 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड पर शुक्रवार शाम लूटी गई बाइक शनिवार सुबह कुकरा जंगल में लावारिस सड़क किनारे खड़ी मिली। बाइक पर खून के छींटे और पास में तीन जिंदा 315बोर कारतूस पड़े मिले। सीओ ने मौके पर जाकर जंगल की छानबीन की। पुलिस ने बाइक और कारतूस कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव विलियमगंज निवासी निशांत सिंह ने बताया कि वह अपने फुफेरे भाई अंकित के साथ अपाचे बाइक से अलीगंज रोड के किनारे जंगल के निकट खेत पर करीब 7:30 बजे गया था। रोड के किनारे बाइक खड़ी कर दी। बाइक के पास ही फुफेरा भाई अंकित खड़ा था और चाबी भी बाइक में लगी थी। वह नीचे उतर कर गन्ने के खेत में चर रहे जानवरों को भगाने के लिए चला गया। इतने में पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके भाई को धकेल दिया और जब तक वह संभल पाता दोनों युवक बाइक लेकर अलीगंज की ओर फरार हो गए। निशांत सिंह का कहना है कि युवक मुंह बांधे थे। निशांत ने कुछ दिन पहले पुरानी बाइक खरीदी थी, जिसका अभी ट्रांसफर नहीं कराया था। उसने घटनास्थल से पुलिस को सूचना दी। उसका कहना है कि वह अपने रिश्तेदारों, परिवारवालों के साथ बाइक की तलाश में जुटा था। शनिवार सुबह जानकारी मिली कि एक बाइक कुकरा जंगल में लावारिस खड़ी है। मौके पर जाकर देखा तो बाइक क्षतिग्रस्त थी। उस पर खून के छीटें और पास में तीन कारतूस पड़े थे। बड़ी घटना की आशंका में उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस और बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता देख सीओ आरके वर्मा ने मौके पर जाकर पुलिसकर्मियों के साथ आसपास जंगल में छानबीन की लेकिन मौके पर उन्हें कुछ भी संदिग्ध और किसी के पैरों के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर खून के छींटे और कहां से आए कारतूस
हालांकि पुलिस घटना को बाइक चोरी बता रही है। ऐसे में यह भी सवाल खड़े होते हैं कि बाइक पर खून के छींटे और पास में पड़े तीन कारतूस कहां से आए। कहीं कोई बड़ी घटना की फिराक में तो नहीं था।

बाइक पर खून के छींटे और कारतूस मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जंगल में रोड के दोनों ओर जंगल क्षेत्र में छानबीन की गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आसपास के थानों से शुक्रवार की रात घटना के बावत जानकारी मांगी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित पक्ष से भी जानकारी की गई है।
-आरके वर्मा, सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed