{"_id":"5ee24eb18ebc3e42cb0e1401","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4089209176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने का आरोपी दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने का आरोपी दरोगा निलंबित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/सिंगाही। पहले धाराएं बढ़ाने और अब मिट्टी खोदने पर दो लाख रुपये की मांग का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो थाना सिंगाही के दरोगा के गले की फांस बन गया। एसपी ने ऑडियो रिकार्डिंग को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।
बृहस्पतिवार को गांव खैरीगढ़ निवासी सुखदेव सिंह और सिंगाही थाने में तैनात दरोगा सुरेश सिंह के बीच वायरल हुए ऑडियो में दो लाख रुपये की मांग की बातचीत है। सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका खेत काफी ऊंचा-नीचा है। वह अपने ही ट्रैक्टर, ट्रॉली और जेसीबी से खेत की मिट्टी बराबर करा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच हल्का दरोगा सुरेश कुमार आ धमके। उन्होंने कार्य बंद करा दिया। जब दरोगा खेत में पहुंचे। उस समय सुखदेव सिंह वहां पर नहीं थे। खेत में काम कर रहे मजदूरों ने सुखदेव सिंह को मामले की जानकारी दी। सुखदेव सिंह ने फोन पर दरोगा से बात की। आरोप है कि दरोगा मिट्टी की खुदाई पर भड़क गए। दरोगा ने दो लाख रुपये देने के बाद ही ट्रैक्टर आदि छोड़ने को कहा। बुधवार को दरोगा सुरेश कुमार का खैरीगढ़ के ही हेतराम से मारपीट के मामले में 10 हजार रुपये की मांग करने के बाद ही धारा बढ़ाने का ऑडियो वायरल हुआ था। दोनों ऑडियो को एसपी पूनम ने गंभीरता से लिया है। एलपी पूनम ने बताया कि आरोपी दरेगा को सस्पेंड कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच एएसपी से कराई जा रही है।