{"_id":"5ee24d4c8ebc3e42e21a98db","slug":"crime-lakhimpur-news-bly408918019","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से रुपये छीनकर बाइक सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती से रुपये छीनकर बाइक सवार फरार
विज्ञापन
निघासन। पचपेड़ी रोड पर साइकिल से जा रहे दंपती को मदद के नाम पर बेवकूफ बनाकर बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े 15 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
थाना फूलबेहड़ के बड़ागांव निवासी सद्दीक गुरुवार दोपहर पत्नी रहीसा के साथ साइकिल से सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा में उधारी का रुपये लौटाने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने रोका और हालचाल लेते हुए कहा कि वह सिंगाही जा रहे हैं। इस पर सद्दीक ने उनको परिचित समझकर रहीसा को उनकी बाइक पर बैठा दिया। रास्ते में युवकों ने कहा कि बाइक खराब हो गई। मरम्मत के लिए रहीसा से 500 रुपये मांगे तो रहीसा ने रुपये सद्दीक के पास होने की बात कही। रहीसा को वहीं सड़क किनारे बिठाकर युवक वापस सद्दीक के पास आए और अचानक बाइक बिगड़ने की बात कहकर पांच सौ रुपये उधार मांगे। बकौल सद्दीक उसने पांच सौ रुपये देने के लिए जैसे ही पंद्रह हजार रुपये बंधा कपड़ा निकाला कि युवक झपट्टा मारकर रुपये छीनकर भाग गए। चीखपुकार सुन राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में घटना संदिग्ध लग रही है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। छानबीन की जा रही है। तहरीर के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।