{"_id":"5ecfe7d68ebc3e90233f14b1","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4073427134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को तमंचा लेकर दौड़ाया, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को तमंचा लेकर दौड़ाया, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव किशुनपुर में जेसीबी से तालाब की खोदाई की सूचना पर पहुंचे लेखपाल के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। उसे तमंचा लेकर दौड़ा लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली के गांव सलेमपुर कोन निवासी रामकिशोर ने बताया कि वह तहसील मितौली के किशुनपुर गांव के लेखपाल हैं। 26 मई को उन्हें सूचना मिली कि किशुनपुर में कुछ लोग जेसीबी लगाकर तालाब में मिट्टी खोद रहे हैं। सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो किशुनपुर निवासी अनूप ने अपने साथियों के साथ उससे गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर तमंचा लेकर दौड़ा लिया। उसने पड़ोसी गांव महमदपुर में जाकर अपनी जान बचाई। बाद में किसी तरह से घर पहुंचा। बृहस्पतिवार को लेखपाल ने थाना नीमगांव पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर गांव निवासी अनूप, दरबारी, मोहन और दाताराम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।