फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

परसा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 26 May 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव परसा में विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घर वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। ससुराल वाले फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, लेकिन मायके वालों ने शरीर पर मिले चोटों के निशान पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना हरगांव (सीतापुर) के गांव चंदनापुर निवासी सरोज कुमार ने बताया कि उन्होंने बहन रामरती (19) का विवाह 24 मई 2019 को थाना खीरी के गांव परसा निवासी संजीव कुमार के साथ किया था। दहेज में नकदी की मांग को लेकर ससुराल वाले बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बहन के बताने पर पिता के साथ आकर परिवार वालों को काफी समझाया बुझाया, लेकिन ससुराली नहीं माने। दो महीने से वह बहन को विदा कराने कई बार आया, लेकिन ससुराल वालों ने बहन को विदा नहीं किया। रविवार की रात 10 बजे बहन रामरती के ससुर रामस्वरूप ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबीयत अधिक खराब हो गई है, जिसे वह अस्पताल ले जा रहा है। सूचना पर जब वह परिवार के लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा तो देखा बहन मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने पिटाई कर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना खीरी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी विनीत श्रीवास्तव की पत्नी नेहा श्रीवास्तव (31) ने रविवार की रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और साड़ी का फंदा गले में डालकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका के मायके वालों ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव घर वालों को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। इस वजह से शव को घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed