फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गन्ना पर्यवेक्षक की पिटाई कर रजिस्टर फाड़ डाला

Tue, 12 May 2020 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के केहुआ गांव में गन्ना सर्वे को लेकर हुए विवाद में किसानों ने गन्ना पर्यवेक्षक की पिटाई कर रजिस्टर फाड़ डाला और मशीन तोड़ दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी गन्ना समिति के पर्यवेक्षक आदित्य कुमार और सहयोगी नरेंद्र पाल गंगवार ने बताया कि वह गांव केहुआ में मंगलवार 10 बजे करीब सर्वे का कार्य कर रहे थे। तभी गांव के उदयवीर सिंह, अवधेश सिंह और अजय सिंह ने ठेके पर ले रखी जमीन पर खड़े गन्ने का सर्वे अपने नाम कराने को लेकर दबाव बनाया। जिसे गन्ना पर्यवेक्षक ने मना कर दिया तो गुस्साए किसानों ने एक राय होकर एचएचसी मशीन तोड़ डाली और गश्ती रजिस्टर फाड़ डाले। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मार डालने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घटना की आपबीती निरीक्षक संजय त्यागी को बताई। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने जैसी तमाम गंभीर धाराओं में उदयवीर, अवधेश सिंह और अजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed