{"_id":"5ea4577d8ebc3e90322f2361","slug":"crime-lakhimpur-news-bly403818089","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने तीन युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने तीन युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खमरिया (लखीमपुर खीरी)। पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही तीन लोगों पर बहाल फुसलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की शाम घर के बाहर निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। इस पर परिवार के लोग परेशान हो उठे। पुत्री की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पुत्री को केले के खेत में देखा तो इसकी सूचना घर वालों को दी। सूचना पर परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो खेत से तीन युवक घर वालों को देख मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि किशोरी ने गांव के ही दो युवकों को पहचान लिया है। उधर किशोरी तीनों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने बताया कि किशोरी के पिता ने शनिवार की सुबह गांव के ही दो लोगों के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।