फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

रास्ते को लेकर मारपीट, फायरिंग

Sat, 25 Apr 2020 06:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
crime
निघासन। रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इस दौरान एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। हमलावरों ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। पीड़ित ने तमंचा छीनकर एक हमलावर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मुर्गहा निवासी अवधराम ने बताया कि उनका खेत गांव के दक्षिण दिशा में ढकवा गदियाना के नजदीक है। आरोप है कि गदियाना निवासी यासीन से रास्ते को लेकर विवाद था। शनिवार को वह खेत से वापस आ रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे यासीन और उनके साथियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर खेत में काम कर रहे ऊधम सिंह और फूलचंद आ गए। हमलावरों ने उनको भी नहीं बक्शा और उनकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच यासीन के पुत्र सिराज ने फायरिंग चालू कर दी। ग्रामीणों ने सिराज को दौड़ाकर उसके पास से तमंचा आदि छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को तमंचा और हमलावर को सौंप दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अवधराम की तहरीर पर बलवा, मारपीट, समेत कई संगीन धाराओं में यासीन, श्यामू, इस्माइल, सिराज, हरफूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed