{"_id":"5e99d1e38ebc3e76a3067089","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4029766171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने फायरिंग कर रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने फायरिंग कर रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव की सिकंद्राबाद पुलिस चौकी से चंद कदम दूर युवक ने अपने मकान की छत से तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग की आवाज सुन मौके पर पहुंचे चौकी के दो सिपाहियों ने जानजोखिम में डालकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस चौकी सिकंद्राबाद इन दिनों काफी सुर्खियों में है। पांच दिन पहले बीयर की दुकान खोलकर बीयर की बिक्री होने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें स्थानीय चौकी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। अब गुरुवार की देर शाम चौकी से चंद मीटर की दूरी पर कस्ता रोड पर एक मकान के छत पर चढ़ कर एक युवक ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज के न होने पर चौकी के सिपाही सुरेंद्रधर दुबे व अनुपम पांडे मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने किसी तरह छत पर जाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने सके पास से तीन खोखा कारतूस और तमंचा बरामद किया है। घटना से कस्बे वासियों मे दहशत है। इधर फायरिंग की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नीमगांव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी को थाने लाकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। चौकी के पीछे बीयर बिक्री होने का वीडियो वायरल होने और अब फायरिंग की घटना से चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान लग रहे हैं।
फायरिंग करने वाले आरोपी को हिरासत मे लेकर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। चौकी इंचार्ज घटना के समय चौकी पर नहीं थे। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजकुमार प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव