{"_id":"5e419f448ebc3ee5991be3eb","slug":"crime-lakhimpur-news-bly395381588","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने खिड़की से चलाई गोली, बाल-बाल बची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे ने खिड़की से चलाई गोली, बाल-बाल बची युवती
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। बाइक से आए सिरफिरे युवक ने घर के बाहर गली में स्थित खिड़की से कमरे में बैठी 23 वर्षीय युवती पर गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गई। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकला। युवती की मां की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा निवासी एक महिला ने बताया कि रविवार शाम सात बजे उसकी पुत्री बाहर कमरे में बेड पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी गली में बाइक सवार युवक रुका। आरोप है खिड़की से सटा कर उसने लड़की पर फायर झोंक दिया। गोली खिड़की में लगे शीशे को पार कर युवती के कंधे के पास से निकलती हुई दीवार में घुस गई। गोली चलने की आवाज और कमरे में धुआं भरने से युवती घबरा गई। वह पटाखा जानकर भाग कर दरवाजे के पास पहुंची तो उसने पहचान वाले एक युवक को बाइक से भागते देखा। इस पर युवती ने दूसरे कमरे में बैठी अपनी मां को घटना बताई। इस पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही आरोपी का पीछा किया, पर वह हत्थे नहीं लगा। पुलिस ने मौका मुआयना किया और तेजी दिखाते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी पारस नाथ ने बताया कि युवती की मां की ओर से नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव भूलनपुर निवासी जसनप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
तो एक तरफा प्रेम में की हरकत!
युवती पर हमले का कारण साफ नही हैं। सिर्फ कयासों के सहारे पुलिस भी हाथ पांव मार रही है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला नहीं मान रही, जबकि घर वालों का कहना है कि आरोपी पिछले कई महीनों से दोस्तों-परिचितों से नजदीकी बढ़ाकर युवती के घर के आसपास आने की कई बार कोशिश कर चुका था। ऐसे में उसकी युवती के पिता से भी कहासुनी हो चुकी थी। घर वालों ने हाल ही में युवती की शादी पक्की कर दी। घर वालों को आशंका है कि शादी पक्की होने की जानकारी होने पर युवक ने घटना को अंजाम दिया।