फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

एक पास बनाई कब्र, देवर-भाई के शवों को किया दफन

Tue, 28 Jan 2020 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में हुए दोहरे हत्याकांड में पति के हाथों मारी गई उसकी पत्नी व छोटे भाई की एक पास अलग-अलग कब्र बनाई गई। जिसमें परिवार वालों ने दोनों शव दफना दिए। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी पति का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। मृतका के तीनों बच्चों को ननिहाल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी शकील ने प्रेम संबंधों के शक में अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी शाबकुन (30) व अपने भाई मोहसिन उर्फ राजा (28) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने भाई के शव के पास बैठे शकील को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मौके से मौत का हथियार कुल्हाड़ी भी बरामद की थी। सोमवार को ही पुलिस ने हत्यारोपी पति शकील का चालान कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम शबाकुन और उसके देवर का शव नौरंगाबाद उनके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। नौरंगाबाद कब्रिस्तान पर दोनों की एक पास अलग-अलग कब्र बनाई गई। गमगीन माहौल में दोनों जनाजे एक साथ घर की दहलीज से निकले। परिवार वालों ने दोनों शव दफन कर दिए। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। आंखों के सामने अपने ही बड़े बेटे के हाथों जवान बेटे और बहू की हत्या देखने वाले पिता नूरमोहम्मद व मां शाबरूनिशा घटना को याद करके कांप उठती हैं। शहर से सटे गांव भंसड़िया निवासी मृतक शाबकुन के भाई यूसुफ ने बताया कि एक पास दोनों कब्र बनाकर शवों को दफन किया गया है। मृतका के तीनों बच्चे ननिहाल में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed