{"_id":"5de6b1778ebc3e54e8093195","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3866153154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय ढंग से तीन किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय ढंग से तीन किशोर लापता
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज से तीन किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
मोहल्ला मुन्नूगंज में बरकाती मस्जिद के पास रहने वाले इश्तियाक अली ने बताया कि उनका पुत्र हुजैफ (15) दोपहर दो बजे घर से निकला था, काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं पड़ोस के हरीराम ने अपने पुत्र ओमकार (13) और सत्तार अली ने अपने पुत्र मोहम्मद कैफ (12) की गुमशुदगी की तहरीर भी पुलिस को दी है। एक साथ तीन किशोरों के लापता होने से मोहल्ले में भय का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही पुलिस टीम को तीनों किशोरों की तलाश में लगा दिया है। साथ ही परिवार वालों से जानकारी लेकर एक टीम लखीमपुर भी भेज दी गई है। संवाद