{"_id":"5de6b01f8ebc3e54c979af22","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3866150173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को छेड़ रहे शोहदे की पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को छेड़ रहे शोहदे की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोचिंग पढ़कर घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहे शोहदे को परिवार वालों ने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। बाद में कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
शहर निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री कोचिंग पढ़ने शाम को जाती है। एक शोहदा उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा के कोचिंग से वापस लौटते समय वह पुराने होमगार्ड दफ्तर के पास उसे रोकता और छेड़छाड़ करता था। सोमवार को भी शोहदे ने छात्रा को रोका और जबरन उसे अपना मोबाइल नंबर दिया। शोहदे की इस हरकत से परेशान छात्रा ने सोमवार की शाम घर पहुंचकर पूरी बात बताई। इस पर मंगलवार को परिवार वाले रेकी करने लगे। मंगलवार को छात्रा कोचिंग से वापस लौट रही थी। उसे फिर शोहदे ने पुराने होमगार्ड ऑफिस के पास रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच परिवार वालों ने आसपास के लोगों की मदद उसे दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पहले जमकर पिटाई की। बाद में सदर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि छात्रा के पिता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।