{"_id":"5de6b01e8ebc3e54b2004c33","slug":"crime-lakhimpur-news-bly386614812","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस चौकी बरवर के एक सिपाही का अवैध खनन कराने को लेकर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई है। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
कोतवाली पसगवां क्षेत्र में खादी और खाकी के संरक्षण में कुछ लोग मिट्टी और रेत का अवैध खनन कर रहे हैं। मंगलवार को बरवर पुलिस चौकी के सिपाही राजकुमार का एक 23 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वार्तालाप के बीच युवक सिपाही को पैसा देता है और सिपाही हाथ में कुछ सेकेंड पैसा पकड़े रहने के बाद जेब में रख लेता है। एसपी पूनम ने मामले को गंभीरता से लेकर सिपाही को निलंबित करते हुए जांच सीओ सिटी को सौंपी है। वैसे सूत्रों का कहना है कि वीडियो करीब एक माह पुराना है।
पांच साल से तैनात था सिपाही
बताते हैं कि वीडियो में रुपये लेता दिख रहा सिपाही मोहम्मदी क्षेत्र के एक माननीय का काफी करीबी है। वह पसगवां कोतवाली की बरवर और चौकी ताजपुर में रहकर करीब पांच साल गुजार चुका है। बरवर चौकी पर उसकी दूसरी बार पोस्टिंग थी।
विज्ञापन
गोला सीओ से प्रारंभिक जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया जांच में एसडीएम के परमीशन पर जो मिट्टी का खुदान होता है उसी से जुड़ा मामला है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। एसपी ने सिपाही राजकुमार को निलंबित कर दिया है।
-विजय आनंद, सीओ सिटी