फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मेरा भाई हादसे में नहीं मरा, उसकी हत्या हुई

Tue, 03 Dec 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। थाना भीरा क्षेत्र में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले अर्जुनपुरवा मोहल्ले के निवासी अभिनेक (31) की रविवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस युवक की मौत को हादसा बता रही है, जबकि मृतक के भाई का कहना है कि घर से बुलाकर भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी अभिनेक विश्वकर्मा 30 नवंबर को बाइक से पलियाकलां गया था। उसी दिन वह थाना भीरा की बिजुआ पुलिस चौकी क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घायल मिला। पुलिस ने सड़क किनारे पड़े घायल अभिनेक को पहले सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भर्ती में करवा दिया। हालत में सुधार न होने पर उसी दिन परिवार के लोग उसे लखनऊ ले गए और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां अभिनेक ने दम तोड़ दिया। अभिनेक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बिजुआ पुलिस का कहना है कि अभिनेक की मौत सड़क हादसे में हुई, लेकिन मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि यदि हादसा होता तो भाई के सिर के अलावा शरीर पर अन्य जगह भी चोटों के निशान होते और बाइक भी क्षतिग्रस्त होती परंतु भाई के सिर में सिर्फ पीछे की ओर चोट है। इसके अलावा शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है। परिवार वालों ने बताया कि एक व्यक्ति अभिनेक को घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed