फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दो डकैती, 11 लूट और 24 से अधिक चोरियों के नाम रहा नवंबर माह

Tue, 03 Dec 2019 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। ताबड़तोड़ हुई वारदात से नवंबर माह पुलिस पर भारी पड़ा। वहीं लोग भी दहशत में रहे। चोरी, लूट तो कहीं डकैती की घटना हुई। बदमाश खून-पसीना बहाकर बनाई गई लाखों की संपत्ति ले उड़े। पुलिस की इसे नाकामी कहें या फिर लापरवाही। वह सिर्फ लकीर पीटती ही रही। घटनाओं को लेकर पुलिस अफसर भी लापरवाह रहे। उन्होंने घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

सर्दी के महीने में लूट, चोरी, डकैती और रोड होल्डअप जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं। अफसर घटनाओं को रोकने की रणनीति बनाने और उस पर कड़ाई से अमल करने का दंभ भरते रहे, लेकिन धरातल पर बने प्लान का कोई असर नहीं दिखाई दिया। पूरे महीने बदमाश एक के बाद एक घटना कर गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करते रहे। पुलिस शीघ्र खुलासा का दावा कर लकीर पीटती रही। करीब 11 लूट, 24 से अधिक चोरी और दो घरों में डकैती की घटना हुई। हालांकि पुलिस ने इनमें कुछ लूट, डकैती की घटनाओं को चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। कई चोरी की घटनाएं जांच की बात कह गटक गई, जिनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। इतना ही नहीं घटनाओं को लेकर पुलिस ने कोई सतर्कता भी नहीं बढ़ाई। नतीजतन अपराधी पूरे माह बेलगाम रहे और थानों और चौकियों के पास भी वारदात करने में सफल हो गए।
विज्ञापन


महीने भर में हुईं प्रमुख लूट की घटनाएं
- एक नवंबर: पलिया में चाकू के बल पर रामदेवी की चेन लूटी।
- दो नवंबर: निघासन में बल्देवपुरवा निवासी सरिता व उसकी बहन बबिता से बाइक सवार लूट।
- सात नवंबर: थाना हैदराबाद क्षेत्र में बासगांव निवासी सियाराम शुक्ल सहित चार लोगों से लूटपाट।
- 12 नवंबर: पसगवां कोतवाली के सोनौवा तिराहा के दो घरों में लूटपाट।
- 13 नवंबर: भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ में सराफ कृपाशंकर से लूटपाट।
- 25 नवंबर: गोला नगर के दो घरों में डकैती हुई।
- 26 नवंबर: थाना नीमगांव के गांव देवरी और अंडूबेहड में तीन घरों में परिवार वालों को बंधक बनाकर लूटपाट।

चोरी की घटनाओं पर एक नजर
- दो नवंबर गोला की भारतभूषण कॉलोनी निवासी फॉरेस्टर सत्यप्रकाश के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी।
- दो नवंबर: पलिया में एक मकान व दो घरों में चोरी
- 19 नवंबर: मोहम्मदी के गांव साहबगंज ग्रंट के मजरा दिस्तापुर में निवासी जागेश्वर के घर नकबजनी।
- 22 नवंबर: थाना हैदराबाद के गांव बाबरपुर में एक घर में चोरी।
- 25 नवंबर की रात फरधान में सराफ की दुकान समेत दो दुकानों में चोरी।
- 25 नवंबर की रात अमीरनगर के दो घरों और मैलानी के पहाड़पुर में दुकान में नकबजनी।
- 27 नवंबर: थाना नीमगांव क्षेत्र की सिकंद्राबाद स्थित जिला सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास।

हाईवे गश्त के दावों की भी खुली पोल
पुलिस ने हाईवे गश्त के लिए कोबरा मोबाइल, पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) लगा रखी है। इसके अलावा चौकी और थानों की पुलिस भी गश्त करती है, लेकिन फरधान में थाना के सामने सराफ की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर हाईवे की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाओं पर काफी अंकुश लगा है। कुछ घटनाएं हैं, जिनका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे। घटनाओं का खुलासा होगा।
-शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed