फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

चकमार्ग की पटाई के दौरान मजदूरों से विवाद, चौकी घेरी

Tue, 03 Dec 2019 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेेत्र के अग्गर खुर्द गांव में चक मार्ग की पटाई कर रहे मनरेगा मजदूरों से गांव के ही कुछ खेत मालिकों से कहासुनी हो गई। आरोप है बात बिगड़ने पर एक खेत मालिक ने मजदूरों पर बंदूक तान दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। सभी मजदूर फावड़ा लेकर चौकी पहुंचे। पुलिस के मामला सुलझाने पर मजदूर काम पर लौट आए।
विज्ञापन

गांव अग्गर खुर्द से बसैगापुर की ओर निकला कच्चा रास्ता काफी समय से खराब था। ग्राम निधि से सोमवार को चक मार्ग की पटाई शुरू हुई। इसमे करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। मिट्टी खोदकर रास्ते को पाट रहे मजदूरों को कुछ लोगों ने मिट्टी खोदने से रोक दिया। ग्राम प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाने लगे। मजदूर जब नहीं माने तो नौबत हाथापाई तक आ गई। आरोप है बात बढ़ती देख एक खेत मालिक घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और मजदूरों पर तान दी। इससे भगदड़ मच गई। काफी संख्या में मजदूर एकत्र होकर हाथ में फावड़ा लेकर सुंदरवल चौकी पहुंच गए। आरोपी खेत मालिक की शिकायत की। चौकी प्रभारी दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विवादित जगह खेत में डाकबेल लगाकर रास्ते की पटाई शुरू करवाई। तब जाकर मामला शांत हुआ ।
विज्ञापन


चक मार्ग की पटाई के समय कुछ खेत मालिकों को आपत्ति थी कि उनके खेत की तरफ सड़क बढ़ाई जा रही है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर जाकर निस्तारण करा दिया है । बंदूक तानने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी सुंदरवल

पैमाइश कराकर चकमार्ग की पटाई की जा रही है। कुछ लोगों ने सड़क का कुछ हिस्सा अपने खेत मे मिला लिया है। पटाई के समय मजदूरों से गाली गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला सुलझ गया।
-राम नरेश जायसवाल ग्राम प्रधान, अग्गर खुर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed