{"_id":"5de4028a8ebc3e54c64ea8da","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3863229193","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो बाहरी गैंग ने सराफ की दुकान में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो बाहरी गैंग ने सराफ की दुकान में की चोरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के सामने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सराफ की दुकान से चोरी गई ढाई क्विंटल की तिजोरी थाना मैगलगंज क्षेत्र में मिलने से बदमाशों के आसपास के जिलों के होने के संभावना बढ़ गई है। पुलिस भी इस संभावना से अब इनकार नहीं कर रही है।
25 नवंबर की रात चोरों ने थाना फरधान के सामने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित राजू रस्तोगी की सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़ दिया था। बदमाश दीवार में लगी करीब ढाई क्विंटल की तिजोरी खोदकर उठा ले गए थे। तिजोरी में 12 किलोग्राम चांदी और 18 ग्राम सोना था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। उसका मानना था बदमाश आसपास के ही होंगे। काफी हाथ पैर मारने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पड़ोसी जिलों की पुलिस से मदद मांगी। शनिवार को थाना मैगलगंज में बेरिहा राड के कठिना नदी के रपटा पुल के नीचे पानी में तिजोरी बरामद हुई थी। इससे साफ है कि बदमाश पेशेवर थे और वह चार पहिया वाहन से आए थे। लौटते वक्त बदमाशों ने ग्रामीण रास्तों को चुना, जिससे पुलिस उन्हें आसानी से पकड़ न सके। साथ ही अब इस बात की आशंका भी प्रबल हो गई है कि बदमाश सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई के हो सकते हैं। पुलिस की टीमें बदमाशों की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन घटना को हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।