{"_id":"5de40d388ebc3e548349eb59","slug":"crime-lakhimpur-news-bly386220047","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने दामाद को मारपीट कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों ने दामाद को मारपीट कर भगाया
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी एक युवक अपनी पत्नी को विदा कराने गया तो ससुराल वालों ने विदा न कर दामाद की पिटाई कर दी और उसे भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
गांव धर्मपुर निवासी संजय की शादी कुंवरपुर की सगुन के साथ छह वर्ष पूर्व हुई थी। जिसके दो वर्ष का पुत्र है। आरोप है कि संजय जब अपनी ससुराल में विदा कराने पहुंचा तो ससुराल वालों ने पीड़ित के डेढ़ लाख के जेवर हड़प लिए। उसकी पत्नी की विदा करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को जब उसने पंचायत कर मामला सुलझाने का दबाव बनाया तो उसकी ससुराल वालों ने पिटाई कर दी और भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी है। साथ ही पत्नी को विदा कराने की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।