फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लेखपाल की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 10 Sep 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बिजुआ। मत्स्य पालन पट्टा दिलाने के नाम पर पट्टेदार से 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद लेखपाल जीवन लाल की जमानत अर्जी खारिज हो गई। लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई के बाद यह फैसला किया। उसे 20 अगस्त को लखनऊ से आई विजीलेंस टीम ने पलिया तहसील में रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

लेखपाल जीवन लाल एक साल से पलिया तहसील के शाहपुर ग्राम पंचायत में तैनात था। उस पर गांव के ही किसान ने मत्स्य पालन पट्टा की फाइल पर हस्ताक्षर कर पास करने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की थी। उसके बाद 20 अगस्त को विजीलेंस टीम ने तहसील से रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया था। 21 अगस्त को टीम ने लखनऊ की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। 27 अगस्त को आरोपी लेखपाल ने जमानत अर्जी लगाई। सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट नं. 94 पीसी एक्ट 9 जज गौरव शर्मा ने लेखपाल की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

20 साल शारदा किनारे के गांवों में की नौकरी
लेखपाल जीवन लाल ने साल 1997 में नौकरी ज्वाइन करने से 2019 तक करीब 20 साल शारदा नदी के किनारे ग्राम पंचायतों जैसे रामनगर कलां, शाहपुर, बझेड़ा और बिजुआ में तैनाती ली। माना जाता है कि नदी किनारे के गांव में पट्टा बनाने के नाम पर लंबे खेल होते हैं, इन खेलों में माहिर माने जाने वाले लेखपाल पर रामनगर कलां में भी आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल फोन पर लगातार मांग रहे थे रुपये
जिस मत्स्य पालक पट्टेदार ने लेखपाल को सलाखों के पीछे भिजवाया, वह हाईस्कूल फेल है। पट्टेदार की पत्नी सरोजनी भी साक्षर मात्र है। लेखपाल को विजीलेंस से पकड़वाने के काम को उसने इतनी कम शिक्षा के बाद भी अंजाम दे डाला।

किसान जयकुमार ने बताया कि रोज लेखपाल पट्टा की फाइल करने के नाम पर पैैसा मांग रहे थे। उसके पास विस्वा जमीन है। तालाब में मछली पालकर परिवार का पेट भरता है। गांव में ब्याज पर भी पैसा नहीं मिल पाता। ऐसे में लेखपाल को देने के लिए रुपये कहां से लाता। उसके पास विजीलेंस में शिकायत के अलावा कोई चारा नही बचा था। पट्टेदार को आशंका है कि छूटने के बाद लेखपाल उसे नुकसान न पहुंचा दे या फिर दूसरे लेखपाल उसे नुकसान न पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed